हाँ, कुछ लोगों में ऐसा पाया गया है की ज्यादा चाय पीने के बाद उन्हें थोड़े समय के लिए भूख कम महसूस होती है जिसका एक प्रमुख कारन चाय में मौजूद कैफीन है। हालांकि, वैज्ञानिक शोध यह साबित नहीं करते कि चाय एक प्रभावी या लंबे समय तक काम करने वाला appetite suppressant है। कैफीन का भूख और भोजन की मात्रा पर असर आमतौर पर हल्का और अस्थायी पाया गया है।
इस सवाल को समझने के लिए चाय में मौजूद कैफीन, भूख और भोजन की मात्रा के बीच संबंध को समझना जरूरी है। वैज्ञानिक शोधों में भी इन चीजों के बीच संबंध को लेकर अध्ययन किए गए हैं, जिनसे यह जानने की कोशिश की गई है कि चाय या उसमें मौजूद कैफीन भूख को किस हद तक प्रभावित कर सकता है तो आईये आज का अपना लेख शुरू करते है।
चाय पीने के बाद भूख कम क्यों लगती है?
चाय में प्राकृतिक रूप से कैफीन पाया जाता है। कैफीन एक stimulant है, यानी यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है। यही कारण है कि चाय या कॉफी पीने के बाद व्यक्ति कुछ समय के लिए अधिक सतर्क और सक्रिय महसूस कर सकता है।
कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में यह भी देखा गया है कि कैफीन लेने के बाद अगली meal में व्यक्ति द्वारा खाए जाने वाले भोजन की मात्रा थोड़ी कम हो सकती है। 2018 में प्रकाशित एक randomized controlled trial में 50 वयस्कों पर कैफीन की अलग-अलग मात्रा के प्रभावों का परीक्षण किया गया। अध्ययन में पाया गया कि 1 mg/kg कैफीन लेने के बाद laboratory breakfast में energy intake लगभग 10% कम था। हालांकि, प्रतिभागियों की appetite ratings में कोई स्पष्ट और महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया।
शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि कैफीन का भोजन की मात्रा पर प्रभाव कमजोर और अस्थायी था। इसलिए इसे भूख कम करने का कोई प्रभावी तरीका नहीं माना जा सकता।
इसका सीधा मतलब यह है कि चाय पीने के बाद कुछ लोगों को थोड़ी देर के लिए भूख कम लग सकती है, लेकिन यह प्रभाव हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता।
क्या चाय में मौजूद कैफीन ही भूख कम करता है?
कैफीन भूख कम महसूस होने का एक संभावित कारण हो सकता है, लेकिन पूरी बात सिर्फ कैफीन तक सीमित नहीं है। चाय में कैफीन के अलावा भी कई अन्य compounds पाए जाते हैं। खासकर green tea में catechins जैसे polyphenols मौजूद होते हैं, जो शरीर पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डाल सकते हैं।
एक controlled clinical trial में caffeine, green tea catechins और soluble fiber वाले एक beverage का परीक्षण किया गया। इस combination का सेवन करने वाले प्रतिभागियों में भूख कम और पेट भरा हुआ महसूस होने की स्थिति अधिक देखी गई। इसके साथ ही, अगली meal में उनके द्वारा ली गई energy की मात्रा भी कम पाई गई। हालांकि, इन परिणामों को सिर्फ सामान्य चाय पीने पर सीधे लागू नहीं किया जा सकता, क्योंकि इस अध्ययन में इस्तेमाल किए गए beverage में soluble fiber भी शामिल था।
इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि चाय में मौजूद कैफीन निश्चित रूप से भूख को कम कर देता है। भूख पर चाय के प्रभाव को समझने के लिए चाय में मौजूद अन्य compounds और व्यक्ति की अपनी शारीरिक प्रतिक्रिया को भी ध्यान में रखना जरूरी है।
क्या ज्यादा चाय पीने से लंबे समय तक भूख कम रह सकती है?
इसका मजबूत वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
अगर किसी व्यक्ति को एक कप चाय पीने के बाद एक-दो घंटे तक भूख कम महसूस होती है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि ज्यादा चाय पीने से पूरे दिन भूख कम रहेगी।
2018 के randomized controlled trial में भी कैफीन का प्रभाव मुख्य रूप से short-term food intake पर देखा गया। सामान्य परिस्थितियों में बाद की appetite और food intake पर इसका स्पष्ट और लगातार प्रभाव नहीं मिला।
इसलिए चाय को भोजन का विकल्प बनाना या भूख रोकने के लिए बार-बार चाय पीना उचित तरीका नहीं है।
निष्कर्ष
ज्यादा चाय पीने से कुछ लोगों को थोड़े समय के लिए भूख कम महसूस हो सकती है, लेकिन चाय को भूख दबाने या वजन कम करने का भरोसेमंद तरीका नहीं माना जा सकता। इस प्रभाव का एक संभावित कारण चाय में मौजूद कैफीन हो सकता है, लेकिन वैज्ञानिक शोधों में इसका असर कमजोर और अस्थायी पाया गया है। वहीं, green tea के मामले में भी अब तक मिले वैज्ञानिक प्रमाण एक जैसे नहीं हैं।
इसलिए अगर आपका उद्देश्य वजन को नियंत्रित करना या स्वस्थ तरीके से भूख को manage करना है, तो ज्यादा चाय पीने के बजाय संतुलित भोजन, पर्याप्त protein और fiber, नियमित physical activity और अच्छी नींद पर ध्यान देना बेहतर तरीका है।