क्या आपको कभी चाय पीने के बाद पेट भारी-भारी सा महसूस हुआ है? या फिर ऐसा लगा है कि खाना पहले की तुलना में देर से पच रहा है? अगर हां, तो आपके मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि कहीं इसकी वजह चाय तो नहीं। चाय हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है, इसलिए इसके शरीर पर पड़ने वाले असर को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलती हैं। लेकिन सच यह है कि सामान्य मात्रा में चाय पीने से आमतौर पर पाचन क्रिया धीमी नहीं होती। हां, चाय में मौजूद कैफीन और दूसरे यौगिक कुछ लोगों के पाचन तंत्र पर अलग-अलग तरह से असर जरूर डाल सकते हैं इन्हे आप इन शोधों के माध्यम से आसानी से समझ सकते है :-
1. चाय और पेट की गतिविधि पर शुरुआती Medical Research
चाय और पाचन तंत्र के बीच संबंध को समझने की कोशिश आज की नहीं है। इसके बारे में कई दशक पहले भी वैज्ञानिक अध्ययन किए जा चुके हैं। 1954 में JAMA (Journal of the American Medical Association) में एक clinical study प्रकाशित हुई थी, जिसका विषय था “Effect of tea on gastric secretions and motility”। इस अध्ययन में यह देखने की कोशिश की गई थी कि चाय gastric juice यानी पेट में बनने वाले पाचक रस और stomach motility यानी पेट की गतिविधियों को किस तरह प्रभावित करती है।
यह अध्ययन इस बात की ओर जरूर संकेत करता है कि चाय और पेट की physiological activity के बीच संबंध हो सकता है। लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना बेहद महत्वपूर्ण है। इस पुराने अध्ययन के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि सामान्य मात्रा में चाय पीने से digestion निश्चित रूप से धीमा हो जाता है। अध्ययन काफी पुराना है और इसका पूरा abstract भी आसानी से उपलब्ध नहीं है। इसलिए इसे केवल historical evidence के रूप में देखना ज्यादा उचित होगा, न कि “चाय पाचन को धीमा करती है” के direct proof के रूप में।
2. चाय का सबसे स्पष्ट प्रभाव: Iron Absorption
जब चाय और पाचन से जुड़ी scientific research की बात आती है, तो सबसे ज्यादा documented प्रभाव iron absorption पर देखने को मिलता है। यहां एक महत्वपूर्ण अंतर समझना जरूरी है—चाय का असर भोजन के पाचन और भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों के शरीर में अवशोषण पर एक जैसा नहीं होता।
1975 में Gut journal में प्रकाशित एक human study में researchers ने पाया कि भोजन के साथ चाय लेने से non-heme iron absorption कम हो सकता है। Non-heme iron मुख्य रूप से plant-based foods से मिलने वाला iron होता है। Researchers ने इसके पीछे चाय में मौजूद tannins और polyphenolic compounds की भूमिका बताई।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, उपलब्ध medical research के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि चाय सामान्य रूप से पाचन क्रिया को धीमा कर देती है। चाय पेट की गतिविधियों और digestive system पर कुछ प्रभाव डाल सकती है, लेकिन इसका असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता। अब तक के शोध में चाय का सबसे स्पष्ट और बेहतर तरीके से documented प्रभाव non-heme iron के absorption पर देखने को मिलता है, खासकर जब चाय भोजन के साथ ली जाती है। इसलिए अगर आपको पेट भारी लगने या पाचन में परेशानी महसूस होती है, तो केवल चाय को इसका कारण मानने के बजाय अपनी चाय की मात्रा, समय और शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना बेहतर है। वहीं, जिन लोगों में iron deficiency का जोखिम है, उनके लिए भोजन के साथ चाय पीने की आदत पर विशेष ध्यान देना उपयोगी हो सकता है। आखिर में, चाय को लेकर सबसे सही बात यही है कि यह जरूरी नहीं कि चाय digestion को धीमा करे, लेकिन यह पाचन तंत्र और कुछ nutrients के absorption को प्रभावित कर सकती है।